अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत मंत्रालयिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

चूरू। राजस्थान राज्य विद्युत मंत्रालयिक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा व जिलाध्यक्ष मनोज रॉयल के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता को अध्यक्ष विद्युत डिस्कॉम जयपुर के नाम ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में बताया कि राजस्थान विद्युत तकनिकी कर्मचारी एसोसियसन व पॉवर इंजिनियर्स एसोसियसन दोनो संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन योजना बिना शर्त लागू करने, पुराने कर्मचारियों को आरजीएचएस योजना लागू करने, इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर, कनिष्ठ अभियंताओं की ग्रेड पे वृिद्ध सहित संगठनों की उचित मांगों को लेकर जयपुर में किये जा रहे शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन का समर्थन किया।

ज्ञापन में बताया कि अगर समय रहते आंदोलनरत संगठनों की उचित मांगो का शिघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो मजबूरन हमें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र मीणा, योगेन्द्र सिंह, आनंद प्रकाश मीणा, पवन कुमार शर्मा, सुरेन्द्र प्रजापत, मनोज रॉयल, विकास मिश्रा, पुनित द्विवेदी, धीरज शर्मा, मो. अकरम, पिंटु सिंह, गोपाल सिंह, नविन पूनियां, सुबोध धोलपुरिया, जावेद खान, अशरद खान, नदिम खां सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।

CHURU : सभापति पायल सैनी ने किया मोबाइल वितरण शिविर का निरीक्षण, पात्र महिलाओं को वितरित किये स्मार्टफोन

CHURU : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुरू किया सदस्य अभियान, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहारण का किया अभिनंदन

CHURU : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत मंत्रालयिक संघ ने सौंपा ज्ञापन