Advertisement
Home राजस्थान चूरू संभागीय आयुक्त ने तारानगर उपखण्ड कार्यालय का किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने तारानगर उपखण्ड कार्यालय का किया निरीक्षण

चूरू। संभागीय आयुक्त (बीकानेर) भंवरलाल मेहरा ने गुरुवार को जिले के तारानगर उपखण्ड कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया तथा वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत उपखण्ड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
संभागीय आयुक्त ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि वन ही जीवन है अतः हमें अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाकार उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाखड़ से राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी एवं फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर तारानगर तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, विकास अधिकारी संतकुमार मीणा, थानाधिकारी गोविन्द राम विश्नोई, डॉ. चन्दन सूण्डा, सहायक अभियंता (पेयजल) श्रीमती रितु श्योराण व विकास कुमार, शशिकांत, रेंजर जितेन्द्र नरूका उपस्थित थे।

Advertisement