हरलाल सहारण को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0
920

चूरू। जिले के किसान नेता और पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण को भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के द्वारा सहारण को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले को पार्टी के लिये हितकर बताते हुए कहा कि, इस मनोनयन से पार्टी  के कार्यकर्ता जोश के साथ काम करेगें। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के दौरान भारत माता की जय, वन्देमातरम, भाजपा जिन्दाबाद जैसे नारे लगाकर आसमान को गुजांयमान कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरलाल सहारण को बधाई देने चूरू पंहुचे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाली चुनौती को सहारण का दक्ष नेतृत्व पूरा करेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है। इस अवसर पर पूर्व सभापति विजयकुमार शर्मा ने कहा कि इस नियुक्ति से भाजपा में ओर भी गतिशिलता आयेगी और भाजपा का जनाधार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हेमसिंह शेखावत, नरेन्द्र कंवल, मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, राकेश तालणियां, करणीसिंह निर्बाण, विजयकुमार कस्वां, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, सत्तार खांन नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, पूर्व उपसभापति अनवर थीम, मोहन गढ़वाल, जिला मंत्री सुशील लाटा, जिला प्रवक्ता विजय बावलिया, दिनेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, सोशल मीडिया जिला संयोजक रमेश शर्मा, सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, राजेश माटोलिया, गोगराज सैनी, प्रकाश नायक, नारायण बेनीवाल, ओमसिंह शेखावत, भाजयुमो महामंत्री कपिल रक्षक, लखुसिंह, राकेश ओझा, विकास बांठिया, पार्षद राकेश दाधीच, ममता जोशी, बबीता भाकर, ओमप्रकाश मोटेका, देवराज पुरोहित, चांद पुरोहित, सुनील भाउवाला, कमल शर्मा, कैलाश शर्मा, श्रीराम पीपलवा, रामचन्द्र शर्मा, गजानंद गौड़, विमल जोशी, रजत शर्मा, शंशाक शर्मा, विनोद राठी, सोहन सहारण, कमल रामसरा, विक्रम सहारण, सम्पत सिंह राठौड़, संदीप चावरिया, नरेन्द्र काछवाल, बाबू पाटील सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CHURU : पहुंचे पर्यवेक्षक राजपाल खरोला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी, लिया फीडबैक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here