भाजपा के सदस्यता अभियान में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाएं जाएंगे नए सदस्य

0
1784

अभियान प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी आए चूरू की प्रेसवार्ता

चूरू। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को चूरू आए अभियान प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में शहरी क्षेत्र से दो सौ और ग्रामीण क्षेत्रों से एक सौ ने सदस्य बनाए जाएंगे।

प्रदेश प्रवक्ता व इस अभियान के प्रभारी अशोक सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलती है। इसीलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है जिसकी वजह से आज भाजपा परिवार का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अभियान के बारे में जानकारी देते हुऐ कहा कि हर शहरी बूथ पर 200 नये कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया जायेगा वही गांव के हर बूथ पर 100 व्यक्तियों का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार पुरे प्रदेश में 10 दिन के इस अभियान में लगभग 50 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने सभी से 8140200200 नम्बर पर मिस्ड कॉल दे कर भाजपा का सदस्य बनने का आह्वान किया।
प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगों का विश्वास कांग्रेस से हट रहा है और भाजपा के प्रति बढ़ रहा है इससे आने वाले समय में इस पार्टी का और भी विस्तार होगा। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से असफल साबित हुई है। आज प्रदेश में जो भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है उससे प्रदेश की साख को बट्टा लगा है।
प्रेस वार्ता में पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने प्रदेश सरकार पर किसानों के प्रति अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने किसान के साथ अन्याय किया है और आज प्रदेश में किसान की हालत खराब हो चुकी है उसे समय पर सहायता नहीं मिलने से उसको अनेक प्रकार के कष्टो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार किसान से झूठा वादा करते सत्ता में आई थी और सत्ता प्राप्त करने के बाद इसने किसान को भुला दिया। जबकि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत चूरू जिले के लिये रबी 2022-23 का अब तक का रिकॉर्ड बीमा क्लेम जारी हुआ है।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष बसत शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रभा धंधावत,जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, जिला मंत्री सुशील लाटा व मीडिया सहसंयोजक नीरज जांगिड़ उपस्थित रहे।

CHURU : बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन, 21 अगस्त को होगा अनिश्चित कालीन घेराव

CHURU : 21 सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राचार्य को दिया ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here