Advertisement
Home राजस्थान चूरू राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर बना सॉंग लॉंच

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर बना सॉंग लॉंच

चूरू । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान ने शुक्रवार को गिनडी़ के युवा कलाकार  श्रवण सैन की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओ पर निर्मित  सॉंग को लांच किया।

लाचिंग के दौरान प्रदेश सचिव रियाजत खान ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नेतृत्व राजस्थान की जनता के लिए ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है। इन योजनाओ से आमजन को राहत मिली है। खान ने श्रवण सैन के प्रयासों को अनुकरणीय बताते हुए सॉंग की गुणवता को सकारात्मक बताया है। यूट्यूबर श्रवण सेन ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने सरकार की योजनाओं को प्रदेश में अतिम छोर तक बठै व्यक्ति तक पंहुचाने के उद्देश्य के साथ इस गाने को तैयार किया है।इस अवसर पर चूरू शहर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद सैनी, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल जांगिड़, आरिफ पीथीसर, जंगशेर खान, सलीम चौहान, महेश मिश्रा, दिपिका सैन, इस्लाम खान, महबूब खान व सलीम पीए आदि ने कलाकार श्रवण सैन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मुबारक भाटी ने किया।

यहां देखे पूरा गाना

CHURU : सभापति पायल सैनी ने किया सीवरेज लाईन एवं पम्पिग हाउस का निरीक्षण

CHURU : चूरू के केंद्रीय विद्यालय का PMश्री योजना में हुआ चयन

Advertisement