राज्य सरकार की योजनाओ से महिलाएं हो रही लाभान्वित अशोक चांदना

0
335

खेल मंत्री ने चूरू को बताया खेलों की नर्सरी, 3 हजार महिलाओं ने लिया मेराथन में भाग

चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर महिला दिवस के तहत बुधवार को युवक कांग्रेस की ओर से जिला स्टेडियम में महिला सम्मान समारोह व मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सात हजार से अधिक महिलाएं जुटी, वहीं तीन हजार महिलाएं व युवतियां मैराथन दौड़ में बड़े उत्साह से भाग लिया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र बुडानिया व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष सैनी ने बताया कि सम्मेलन व मैराथन दौड़ में चूरू सहित आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा सहित अन्य क्षेत्रों से भी महिलाएं ने भाग लिया। सुबह 10 बजे स्टेडियम से कलेक्ट्रेट ने व फिर स्टेडियम तक मैराथन दौड़ निकली गई। मैराथन दौड़ में प्रथम रहने वाली को हरियाणा के भिवाणी जिले की सोनिका को अतिथियों ने स्कूटी प्रदान की। समारोह में खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि देश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आना चाहिए। जिससे महिलाओं का मनोबल बना रहे। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं से आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओ से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। खेल एवं युवा मंत्रालय मंत्री अशोक चान्दना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व को प्रदेश के लिए वरदान बताया। उन्होने युवा व महिलाओं के लिए बजट में दी गई सौगात का विस्तार से जानकारी दी। समारोह में देश की एकता अखण्डता का युवाओं से सकंल्प लेने का आहवान करते हुए अखिल भारतिय यूवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि समाज को आगे बढाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियन्का गांधी ने लडत्रकी हूं, लड़ सकती हूं का संदेश दिया है।उसे प्रत्येक गांव चौपाल तक पहुंचाना है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने ही महिलाओं को आगे बढाने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देना होगा। क्योंकि महिलाएं भी किसी से कम नही है। आज की महिला हर क्षेत्र में आगे रहती है। चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो। महिलाओं ने देश मे अनेक क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है। श्रीनिवास ने ऐतिहासिक आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र बुडानिया की भूरि-भूरि प्रशसां की। समारोह में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व डूंगरपूर विधायक गणेश घोघरा, प्रतापगढ विधायक रामलाल मीणा, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, यूथ बोर्ड अध्यक्ष सुशील पारीक, मंजु तोगड़, विनयनाथ, रियाजत खान, राधेश्याम चोटिया, नरेन्द्र सैनी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनीष सैनी, सन्तोष मासूम आदि ने अपने विचार व्यक्त कियें। प्रशासन की ओर से जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग व एसडीएम राहूल सैनी आदि उपस्थित थे। समारोह में खेल मंत्री व युवा मंत्रालय के मंत्री अशोक चान्दना ने खेल के लिए 50 लाख की घोषणा की। मैराथन दौड़ में हरियाणा राज्य के भिवाणी जिले की सोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने सोनिया को स्कूटी भेंट की। संचालन सद्दाम हुसैन ने किया। समारोह में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आयोजिकीय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here