महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को चूरू आएंगी रेहाना

0
563

महिला आयोग अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह

चूरू। राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चूरू आ रहीं रेहाना रियाज चिश्ती के स्वागत को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है।वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य रियाजत खान और राधेश्याम चोटिया ने बताया कि महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज सोमवार सवेरे 9 बजे जयपुर से रवाना होकर चूरू आएंगी। रास्ते में चौमूं, सीकर, रींगस, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, रतननगर सहित विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। चूरू पहुंचने पर कलक्ट्रेट से लेकर उनके आवास तक जुलूस के रूप में उन्हें लाया जाएगा। कलक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शास्त्री मार्केट, धर्मस्तूप सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिकों द्वारा रेहाना रियाज का स्वागत किया जाएगा। स्वागत को लेकर कार्यकर्तागण उत्साह से जुटे हुए हैं। महिला कांग्रेस की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रेहाना के महिला आयोग अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here