Advertisement
Home राजस्थान चूरू निरामया राजस्थान खाद्य सुरक्षा का विषेश अभियान 7 जून तक चलेगा

निरामया राजस्थान खाद्य सुरक्षा का विषेश अभियान 7 जून तक चलेगा

मंगलवार को कैंटिन व तीन अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण

रतनगढ़। जिले में निरामया राजस्थान अभियान के तहत 7 जून विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस तक खाद्य सुरक्षा का विषेश अभियान चलाया जायेगा। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि निरामया राजस्थान अभियान के तहत जून माह की थीम खाद्य सुरक्षा रखी गई है। जून माह के प्रथम सप्ताह में विषेश अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अन्नपूर्णा रसोई निरीक्षण, राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों की कैटिन का निरीक्षण, स्ट्रीट वेडर का निरीक्षण, माॅलस में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड के आस-पास खाद्य पदार्थ विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा । 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के लिये रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया जायेगा। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को पौष्टिक व सुरक्षित व संतुलित आहार की जानकारी दी जायेगी। रतनगढ़ में 7 नमूने लिये 6 लीटर कोल्डड्रिंक नष्ट करवाई खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मदन बाजिया ने बताया कि अभियान के तहत अस्पताल व अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया। रतनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय कैटिन में मैसर्स निकेत इन्टरप्राइजेज का निरीक्षण कर दो नमूने लिये तथा 6 लीटर कोल्डड्रिक नष्ट करवाई। अन्नपूर्णा रसोई से पांच नमूने लिये गये। सभी नमूनों को जांच के लिये जयपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। सभी को साफ-सफाई रखने के लिये पाबंद किया गया।

अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण

Advertisement