Advertisement
Home राजस्थान चूरू दिगंत आनंद होंगे चूरू के नए पुलिस अधीक्षक

दिगंत आनंद होंगे चूरू के नए पुलिस अधीक्षक

चूरू। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिगंत आनंद को चूरू जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। चूरू पुलिस अधीक्षक आईपीएस नारायण टोगस को पुलिस आयुक्तालय जयपुर में पुलिस उपायुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
2016 बैच के आईपीएस दिगंत आनंद फिलहाल पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व डीसीपी क्राईम कमिश्नरेट जयपुर, एसपी एसओजी जयपुर, सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर वेस्ट के रूप में अपनी सेवाए दे चुके हैं। आपको बता दें कि बिजनोर के मूल निवासी बीटेक स्नातक आईपीएस दिगंत आनंद भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने पहले मल्टीनेशनल कम्पनी अडोब में भी कार्य कर चुके है।

Advertisement