पूर्व सांसद डॉ. महेश चंद्र शर्मा बने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के जनरल बॉडी सदस्य

0
303

जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, नेताओं ने प्रेषित किए शुभकामना संदेश

चूरू। भारतीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के जनरल बॉडी में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समिति के चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तथा वाइस चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल है।आपको बता दें कि इस समिति का काम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करना है।मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।उनके मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वा, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरलाल सहारण, डॉ वासुदेव चावला, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित बनवारी लाल शर्मा, बसंत शर्मा, विधायक अशोक पिंचा, खेमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख वंदना आर्य, तारानगर विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश जांगिड़, लघु प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दौलत तंवर, प्रधान दीपचंद्र राहड़, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, हेम सिंह शेखावत, जिला महामंत्री नरेंद्र काछवाल, जितेंद्र शर्मा, सीताराम लूगरिया, चूरू नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जिला आईटी संयोजक रमेश शर्मा, सह संयोजक सुरेश मिश्रा, मंडल आईटी संयोजक अशोक तवर, मंडल मीडिया संयोजक अजय तवर, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच सहित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर शर्मा के मनोनयन पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here