Advertisement
Home राजस्थान चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शून्यकाल में उठाया टिड्डियों का मुद्दा

सांसद राहुल कस्वां ने शून्यकाल में उठाया टिड्डियों का मुद्दा

चूरू। सांसद राहुल कस्वां ने आज सदन में शून्यकाल के तहत राजस्थान में टिड्डियों के बढ़ते आतंक का मुद्दा उठाया | सांसद कस्वां ने कहा की राजस्थान में इस समय टिड्डियों का आतंक फैला हुआ हैं | राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर व गंगानगर जिले इनकी वजह से बुरी तरह से प्रभावित हैं | राजस्थान का किसान पहले से वर्षा आधारित खेती पर निर्भर हैं और ऊपर से इन टिड्डियों की वजह से पूरी फसल चौपट हो चुकी हैं | अभी तक इनकी रोकथाम के लिए कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाये गए हैं | गंगानगर के बाद हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, सीकर, झुंझुनू व नागौर जिलों तक इनके बढ़ने की सम्भावना बताई जा रही हैं | राजस्थान की अधिकतर आबादी अपने जीवनयापन के लिए कृषि पर निर्भर हैं | अगर यह टिड्डी दल इसी प्रकार आगे बढ़ता रहा तो राजस्थान में होने वाली 70% पैदावार तक को प्रभावित कर सकता हैं | जैसलमेर, बाड़मेर व गंगानगर के अधिकतर किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो गया हैं | उनहोने सरकार से अनुरोध किया है की जल्द से जल्द टिड्डियों की रोकथाम करने हेतु अत्याधुनिक यंत्रों व कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर राजस्थान के किसानों को इस मुसीबत से बचाया जावे व साथ ही जिन किसानों को इनकी वजह से नुकसान हुआ हैं उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाया जावे

 

Advertisement