कस्तुरबां गांधी आवासीय विद्यालय चूरू में स्वेटर वितरण

0
806

चूरू, 09 जनवरी। कस्तुरबां गांधी आवासीय विद्यालय चूरू में गुरुवार को जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा स्वेटर वितरण किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में सभी 7 कस्तुरबां गांधी आवासीय विद्यालय की 700 छात्राओं को रेडक्रोस सोसायटी चूरू की और से स्वेटर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला कलेक्टर कार्यालय से सम्पर्क करने हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समसा) रमेश पूनियां ने रेडक्रोस सोसायटी की और से स्वेटर वितरण पर धन्यवाद दिया। रेडक्रोस सोसायटी के सचिव श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया की सोसायटी की और से इसी प्रकार के सामाजिक कार्य किये जाते है। सहायक परियोजना समन्वयक (समसा) संतोष महर्षि ने बताया कि चूरू जिले के 7 कस्तुरबां गांधी विद्यालयों में 700 छात्राएं अध्यययनरत है जिनको समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से आवासीय सुविधा तथा गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवायी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विजयपाल धुआं ने बालिका शिक्षा पर प्रकाश डाला तथा प्रधानाध्यापिका सुशीला सहारण ने आगन्तुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र भालेरीवाला, अध्यापिका कृष्णा पचार, अनिता चौधरी, विनोद व सहायिका ऊषा शर्मा सहित विद्यालय की छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here