Advertisement
Home राजस्थान चूरू कैबिनेट मंत्री ने किया जगदंबा ज्वैलर्स का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री ने किया जगदंबा ज्वैलर्स का उद्घाटन

चूरू । पंखा रोड़ स्थित जगदंबा ज्वैलर्स का ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने उद्घाटन किया। प्रेमाराम मौसूण ने मंत्री का साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। इस दौरान भाजपा नेता विक्रम कोटवाद, कुंभाराम, अर्जूनराम, बनवारीलाल, बनारसीलाल व किशन आदि ने भी अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ.रविशंकर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। कार्यक्रम में नेमीचन्द सोनी, रतनलाल, कुलदीप, ओमप्रकाश, औंकारमल व सुरेश मौजूद सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement