गोविन्द लुगरिया भाजपा एससी मोर्चा आईटी सैल के जिला संयोजक मनोनीत

0
919

चूरू। भाजपा के युवा नेता गोविन्द लुगरिया को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाती मोर्चा के सोशल मीडिया व आईटी सैल  का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सदर्शन सबलानिया ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीराजेन्द्र जोइया ने कैबिनेट मंत्री श्रीमान राजेन्द राठौड़ के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वासुदेव चावला की अभिशंषा पर गोविन्द लुगरिया को नियुक्ति प्रदान की है। गोविन्द लुगरिया को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया और आईटी सैल की जिला स्तरीय कमान सौंपे जाने से मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
लुगरिया की नियुक्ति के अवसर पर भाजपा नेता सीताराम लुगरिया, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, जंगशेर खान आरजूवाई, अमजद तुगलक, किशन मेघवाल, पवन चांवरिया, मुकेश धाणक, महेन्द्र धाणक, घनश्याम अलवरिया, राजकुमार कानोडिया, सज्जन सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here