गुरू मण्डल व्यास पूजन {ऋषि पूजन} के साथ ही शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती जी का चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान शुरू !!

आज गुरुपूर्णिमा पर्व पर ज्योतिष एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज भगवान द्वारकाधीश की नगरी स्थित द्वारका शारदा पीठ में चातुर्मास्य व्रत संकल्प एवं गुरू मण्डल व्यास पूजन {ऋषि पूजन}करते हुए #चातुर्मास्य-व्रत-अनुष्ठान-2017

आज गुरु पुर्णिमा के शुभ दिवस से ज्योतिष एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का भगवान द्वारकाधीश की नगरी देव भूमि द्वारका स्थित द्वारका शारदापीठ पीठम में गुरू मण्डल व्यास पूजन {ऋषि पूजन} व चातुर्मास्य व्रत संकल्प के साथ ही चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान 2017 शुरू हो गया हैं। इस पावन अवसर पर दंडी स्वामी सदानंद सरस्वती, जगद्गुरू शंकरचार्य के निजी सचिव सुबुद्धानन्द, दंडी स्वामी अमृतानन्द, ब्रह्मचारी नारायणानन्द , ब्रह्मचारी ब्रहमविद्यानंद , आदि समेत विभिन्न क्षेत्रों से आएं साधू-संत, शिष्यगण, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहें ।

आपको बता दें की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के शिष्य, संत एवं  श्रद्धालु महराजश्री का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतू देश विदेश से आते हैं । इसके अलावा विभिन्न शहरों में  अनेक धार्मिक आयोजन करते हैं । गुरु पूर्णिमा को लेकर  मठ-मंदिरों एवं संतों के आश्रमों में विशेष तौर पर तैयारियां की गई हैं।