पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

0
1047

चूरू। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चूरू शहर ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा मण्डेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लाॅक अध्यक्ष अबरार खान की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया गया। सभा में किसान नेता आदूराम न्योल, वरिष्ठ नेता पृथ्वीसिंह राठौड, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, किशनाराम बाबल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, मांगीलाल पारीक, रामेश्वर प्रजापति आदि वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता, देश की एकता, अखण्डता व सदभावना की प्रतिमूर्ति बताया। वक्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया के नेतृत्व में दृढ विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में अजीत मेघवाल, नरेन्द्र सैनी, जाफर खां जोइया, किशोर धांधू, कालुराम महर्षि, हरीराम पूनियां, प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव सुशीला संुडा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन सचिव मोहम्मद असलम खोकर, अनीश खां एडवोकेट, श्रवण बसेर, विमल ओझा, शेर खां मलखाण, कृष्ण कुमार सुंडा, बालीबाई, रामेश्वर नायक, अशोक शर्मा, महबूब मलनस, अयूब खां, रामचन्द्र सुंडा, अनिल रेगर, हनीफ खां, जुगल क्याल, सहीराम, हरफूल, विजय जालान, महबूब चायल आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संचालन ब्लाॅक प्रवक्ता लीलाधर चुलेट ने किया।
इसी प्रकार स्थानिय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में देहात कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज, पीसीसी सदस्य रियाजत खान, पूर्व प्रधान रणजीत सातडा, हुसैन सैयद, अरविंद बाघ, उमाशंकर शर्मा, सुभाष मेघवाल, मुश्ताक खान, चिमनाराम कालेर, नानकराम डूडी, विकास मील, आरिफ खान पीथीसर, शेरखान मलखाण, अंजनी शर्मा, जंगशेर खान पीथीसर, रामेश्वर लाल भांभू, भारद राम मेघवाल, सुनील दईया खासोली, प्रताप गढवाल, आबिद खान मोयल, मनोज कुमार महर्षि, श्यामलाल ढाका, हरफूल सिंह खासोली, काशीराम मेघवाल, सुरेश सारण, महेश ढूकिया, शेर सिंह स​हित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here