Advertisement
Home राजस्थान चूरू श्रीराम मंदिर में देव दिवाली पर दीपदान, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

श्रीराम मंदिर में देव दिवाली पर दीपदान, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

चूरू के श्रीराम मंदिर में देव दिवाली पर दीपदान करती महिलाएं और दीपों से जगमगाता मंदिर परिसर

दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर, महिलाओं ने किया दीपदान; वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई भगवान श्रीराम की महाआरती

चूरू। स्थानीय श्रीराम मंदिर में मंगलवार को देव दिवाली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिर परिवार के राजेश मंडावेवाला ने बताया कि देव दिवाली के अवसर पर महिलाओं ने मंदिर परिसर में दीपदान किया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।इस अवसर पर पुजारी फुसाराम और मुकेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम की महाआरती की। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में प्रमोद मंडावेवाला, आशीष शर्मा, देवकी नंदन वर्मा सहित अनेक महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Advertisement