Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे संदीप कुमार बरोड़

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे संदीप कुमार बरोड़

अंतरराष्ट्रीय विश्व रैंकिंग G-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हनुमानगढ़ के खिलाड़ी संदीप कुमार बरोड़

अंडर-74 किलोग्राम भार वर्ग में दिखाएंगे दमखम, हनुमानगढ़ जिले में खुशी की लहर

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
जिले के लिए गौरव की बात है कि द्वारका देवी मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक संदीप कुमार बरोड़ अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 19 से 26 नवंबर तक पुणे के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय विश्व रैंकिंग जी-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में संदीप कुमार अंडर-74 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

24 अप्रैल 2001 को जन्मे संदीप कुमार बरोड़ ने कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से हनुमानगढ़ जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

संदीप कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, जूडो कोच अभिजीत सिंह तथा देवेंद्र जी सारस्वत (बीकानेर) के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि कोच अभिजीत सिंह ने उन्हें खेल के मैदान में संघर्ष करना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाया। वहीं देवेंद्र जी सारस्वत के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने भी उनकी खेल यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संदीप कुमार की इस उपलब्धि पर द्वारका देवी मार्शल आर्ट अकैडमी परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मान सिंह भाटी, सेवानिवृत्त एसआई अधिकारी सुमेर सिंह, नरेंद्र जी, रामधन जी बेरवा, देवेंद्र जी सारस्वत (बीकानेर), कहला एडवोकेट, दिलीप, बशीर, कुलदीप सिंह, सद्दाम हुसैन (हनुमानगढ़ ताइक्वांडो जिला संघ) एवं कान्हा मैडम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

द्वारका देवी मार्शल आर्ट अकैडमी के संस्थापक ने भी संदीप कुमार की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।अकादमी परिवार ने उम्मीद जताई कि संदीप कुमार अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर भारत, राजस्थान और हनुमानगढ़ जिले का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement