Advertisement
Home राजस्थान चूरू मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी धाम में किए दर्शन, प्रदेश की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी धाम में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हेलीपैड पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, मंदिर में महाआरती के बाद बालाजी महाराज का लिया आशीर्वाद

चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर बालाजी धाम पहुंचकर श्रीबालाजी महाराज के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। मंदिर में मदन पुजारी, आदित्य पुजारी, आत्माराम पुजारी और मिठ्ठूलाल पुजारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को बालाजी महाराज की महाआरती करवाई गई।

हेलीपैड पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

सालासर पहुंचने पर हेलीपैड पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

दुपट्टा ओढ़ाकर और तस्वीर भेंट कर किया अभिनंदन

सालासर बालाजी धाम में हनुमान सेवा समिति के प्रकाश पुजारी, मांगीलाल पुजारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, रविशंकर पुजारी, आदित्य पुजारी, जीतमल शर्मा तथा समिति संरक्षक महावीर प्रसाद पुजारी सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें दुपट्टा ओढ़ाया गया और सालासर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Advertisement