जिला स्टेडियम चूरू का एक ब्लॉक वृक्षारोपण के लिए एस.बी.आई. ने गोद लिया

0
724

चूरू। जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा ने बताया कि जिला स्टेडियम, चूरू के दक्षिण पूर्वी कोने को एस.बी.आई. ने वृक्षारोपण के लिए गोद लिया है।ईश्वर सिंह लाम्बा ने बताया कि 24-24 फिट की दूरी पर 20 नीम के पौधे लगाने का शुभांरभ गुरुवार को एस.बी.आई., चूरू के सहायक महाप्रबंधक गिरधारी लाल बेरवा, मुख्य प्रबंधक एन.एस. सोलकी, माहीलाल मीणा, निरज कुमार, शाखा प्रबंधक राजकुमार इंदौरिया, एच.आर. मैनेजर सुशील कुमार सैनी, श्यामसुन्द्रर सैनी एवं अजय शर्मा ने किया। एस.बी.आई. बैंक द्वारा पौधारोपण के लिए गढ्ढे खुदवा कर काली मिट्टी एवं खाद कि व्यवस्था की गई है। इन सभी पौधो को बूंद-बूंद सिंचाई पद्धती से जोडा जायेगा ताकि लगाए गए पौधों की वृद्धि सुचारू रूप से जारी रह सके। जिला स्टेडियम परिवार ने एस.बी.आई. के अजय शर्मा के प्रयासों से होने वाले इस पौधारोपण के लिए आभार व्यक्त कर प्रशंसा की है।।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here