Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में आज सजेगी सुरों की महफिल, ‘एक शाम चार सितारों के...

चूरू में आज सजेगी सुरों की महफिल, ‘एक शाम चार सितारों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

कला जागृति संस्थान की ओर से संगीत संध्या में स्थानीय व अतिथि कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, रफी, मुकेश, लता एवं किशोर के सदाबहार गीतों से सजेगी शाम

चूरू। कला जागृति संस्थान, चूरू की ओर से शनिवा को ‘एक शाम चार सितारों के नाम’ रंगारंग संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संगीत संध्या में हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायकों मोहम्मद रफी, मुकेश, लता मंगेशकर और किशोर कुमार के सदाबहार गीतों को प्रस्तुत किया जाएगा।संस्थान अध्यक्ष विनोद व्यास के अनुसार कार्यक्रम शनिवार झारिया मोरी के निकट स्थित विवेकानंद बाल भारती मा. विद्यालय व्यास जी की बगीची, तारानगर रोड, चूरू में शाम साढे सात बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में RHJS न्यायाधीश एवं पारिवारिक न्यायालय, चूरू पवन कुमार वर्मा तथा AICC सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तनवीर खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति नगर परिषद चूरू विजय कुमार शर्मा करेंगे।वहीं, डॉ. एम.एम. पुकार, डॉ. महेश शर्मा और श्री नोरंग वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. शशिधर, डॉ. विकास देवड़ा, संतोष महर्षी, गोविंद सिंह राठौड़, डॉ कमल वशिष्ठ सहित शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति भी रहेगी।

अध्यक्ष विनोद व्यास ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदाबहार हिंदी फिल्मी संगीत को श्रोताओं तक पहुंचाना और संगीत प्रेमियों को पुराने दौर के लोकप्रिय गीतों से रूबरू कराना है। कार्यक्रम में रफी, मुकेश, लता और किशोर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम के संरक्षक शामसिंह बीका, सचिव राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज जोशी, सह सचिव जगदीश खेडीवाल, कोषाध्यक्ष परमेश्वर तिवाड़ी ने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संगीत संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया है।

Advertisement