गोपालपुरा में “प्लास्टिक देवो, चीनी पावो” अभियान की जोरदार शुरुआत

महिलाओं और बच्चों की बढ़ती भागीदारी, सफाई को लेकर बढ़ रही जागरूकता

सुजानगढ़। निकटवर्ती पंचायत गोपालपुरा में “प्लास्टिक देवो, चीनी पावो” अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे ग्रामीणों से भरपूर समर्थन मिल रहा है।यह अभियान न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक जागरूकता का भी प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है। सर्वप्रथम डूंगर जानू के द्वारा संतु नायक को चीनी देकर अभियान की शुरुआत की गई। सरपंच सविता राठी ने बताया कि इस नवाचारी अभियान में महिलाओं और बच्चों की अहम भूमिका सामने आई है। लोगों में प्लास्टिक हटाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता तेज़ी से बढ़ रही है।अभियान के प्रभारी हनुमान मेघवाल ने बताया कि अब तक ग्रामीणों द्वारा करीब 26 किलो प्लास्टिक थैलियां एकत्रित की जा चुकी हैं। बदले में ग्रामीणों को चीनी वितरित की जा रही है, जिससे लोगों में उत्साह बना हुआ है।भीवा राम प्रजापत ने अभियान की सराहना करते हुए दस्ताने और मास्क की आवश्यकता जताई, जिस पर गांव के कवि हरिराम ने इन्हें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। विक्रम पांच ने सुरवास ग्राम में भी प्लास्टिक एकत्रण केंद्र की स्थापना की है, वहीं बनिया बास में पूर्व पंच कैलाश ने केंद्र की जिम्मेदारी संभाली है।पंचायत में कार्यरत LDC ज्योति कछावा ने बताया कि गांव का भ्रमण करने पर यह पाया गया कि जिन मोहल्लों में महिलाओं और बच्चों में सफाई को लेकर जागरूकता है, वहां अब प्लास्टिक कचरा दिखाई नहीं दे रहा है। मोहल्ला प्रतियोगिता में नायक मोहल्ला को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। सरपंच सविता राठी ने बताया कि लगातार दो महीनों तक चलने वाले मूल्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ मोहल्ले को पुरस्कार दिया जाएगा।

अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण