Advertisement
Home राजस्थान पाली तखतगढ़ में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए...

तखतगढ़ में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए फूल

तखतगढ़ के जालौर चौराहे पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का JCB से पुष्पवर्षा कर स्वागत

EWS सरलीकरण अभियान यात्रा के तहत पहुंचे भाटी, जालौर चौराहे पर राजपूत समाज सहित 36 कौम के लोगों ने किया अभिनंदन; ऊंट पर बैठाकर भी हुआ स्वागत

पाली।प्रहलाद सिंह
पाली जिले के तखतगढ़ स्थित जालौर चौराहे पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दो जेसीबी मशीनों से फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में राजपूत समाज सहित 36 कौम के लोग शामिल हुए। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

EWS सरलीकरण अभियान यात्रा के तहत पहुंचे भाटी

EWS सरलीकरण अभियान यात्रा के तहत प्रदेशभर का दौरा कर रहे विधायक रविंद्र सिंह भाटी तखतगढ़ पहुंचे। यहां जालौर चौराहे पर विभिन्न समाजों के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाटी को ऊंट पर बैठाकर भी अभिनंदन किया गया।

युवाओं में दिखा उत्साह, उमड़ी भीड़

स्वागत समारोह के दौरान युवाओं में उत्साह नजर आया। लोगों ने फूलमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु और नगरवासी मौजूद रहे।

बांकली खिंवादी में भी हुआ स्वागत

तखतगढ़ में स्वागत कार्यक्रम के बाद रविंद्र सिंह भाटी सुमेरपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में बांकली खिंवादी गांव में भी उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिवराज सिंह बिटिया, नेपाल सिंह पावा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement