येलो से रेड बेल्ट तक हुई परीक्षा, खिलाड़ियों ने तकनीक, फिटनेस और आत्मरक्षा कौशल का किया प्रदर्शन
चूरू। शहर स्थित मार्शल आर्ट क्लब में आयोजित बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तरों की परीक्षा में क्लब के 27 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की।कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट की तकनीकों, आत्मरक्षा के तरीकों, शारीरिक संतुलन, फिटनेस और अनुशासन से जुड़े विभिन्न मानकों पर परखा गया। प्रदर्शन के आधार पर सफल खिलाड़ियों को संबंधित स्तर की बेल्ट प्रदान की गई।
येलो बेल्ट में 13 खिलाड़ी सफल
येलो बेल्ट परीक्षा में यशस्वी, वर्तिका, मयंक, परमवीर, आंचल, मनीष, आश्लेषा, अदिति, अयान, हर्षिल, कौस्तुभ, मृदुल और परीक्षित ने सफलता प्राप्त की।
ग्रीन और ब्लू बेल्ट में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन
ग्रीन बेल्ट की परीक्षा में मोहित और दक्ष झाझरिया सफल रहे। वहीं ब्लू बेल्ट के लिए हुई परीक्षा में नमन, मानविक और गरिमन ने परीक्षा उत्तीर्ण की।रेड बेल्ट परीक्षा में मोहम्मद असद, मोहित, आकाश, उत्तम, पूर्वा, रिया चौधरी, अन्वी चौधरी, पार्थ और आकांक्षा चाहर ने सफलता हासिल की।कोच कविंद्र राठौड़ ने कहा कि मार्शल आर्ट का उद्देश्य केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाना नहीं है। नियमित प्रशिक्षण से बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता तथा आत्मरक्षा के कौशल को भी विकसित करने में मदद मिलती है।













