पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर रात तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; 36 वर्षों से चली आ रही परंपरा में विभिन्न क्षेत्रों की 19 प्रतिभाएं सम्मानित
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। मोचीवाड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार की रात्रि शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में श्रावण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन के दौरान भगवान भोलेनाथ का बर्फ की रंग-बिरंगी सिलियों और फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। बर्फ से सजे शिव स्वरूप के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद बाजोरिया ने की, जबकि सीए राजेश भावसिंहका मुख्य अतिथि रहे। मंदिर परिसर में की गई भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगीं।
सेवा और उपलब्धियों के लिए प्रतिभाओं का सम्मान
महोत्सव के दौरान शिव भक्त मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की प्रतिभाओं को प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में विनोद कुमार बजाज, मनीष गोयल, पं. जनार्दनाचार्य, बृजेंद्र दाधीच, रघुनाथ खेमका, डॉ. रतनलाल अग्रवाल, शंकरलाल महर्षि, मुकुल भाटी, डॉ. एफ.एच. गौरी, आनंद वाला, दीपिका शर्मा, प्रेम कुमार बगड़िया, सुशील सरावगी, डॉ. कमल वशिष्ठ, डॉ. कोमल शर्मा, बालकृष्ण बावलिया, राजीव शर्मा, विजय सारस्वत और महेंद्र सुंदरिय शामिल रहे।
36 साल से निभा रहे परंपरा
शिव भक्त मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बजाज ने बताया कि मंडल की ओर से पिछले 36 वर्षों से लगातार श्रावण महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भगवान शिव का बर्फ से श्रृंगार करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा भी निरंतर जारी है।कार्यक्रम में संगीता बजाज, पूनम बजाज, प्रियल, योगेश गौड़, हरिमोहन दाधीच, ऋतुराज उपाध्याय, अयूब खान गौड़, महेंद्र धानुका, हरीश बजाज, उमेश दाधीच, महेश बावलिया और डॉ. सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।समापन अवसर पर शिव भक्त मंडल के महामंत्री गुरदास भारती ने अतिथियों, श्रद्धालुओं और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।







