सैनी हनुमान मंदिर में श्री नर नारायण सेवा फाउंडेशन की पहल, जांच से लेकर दवाइयों तक की सुविधाएं मिलीं
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू। जरूरतमंद और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री नर नारायण सेवा फाउंडेशन की ओर से सोमवार को वार्ड 35 स्थित सैनी हनुमान मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार कुल 592 रोगी शिविर से लाभान्वित हुए।फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विनोद राठी एवं संस्थापक लालचंद सैनी ने बताया कि वार्डवासियों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल माली तथा एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी मंचस्थ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कई तरह की स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयां
शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा खांसी, सर्दी-जुकाम और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मंचस्थ अतिथियों और मेडिकल टीम का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
592 लोगों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा
शिविर में कुल 592 रोगियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन में फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए मरीजों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।शिविर के आयोजन में ताराचंद गोस्वामी, गोगराज प्रजापत, गोविंद शर्मा, प्रदीप प्रजापत, शंकर लाल सैनी, कपिल चंदेल एवं महावीर प्रसाद सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर देवकी सैनी, डॉ. रविंद्र, डॉ. साजिद गौरी, नीलम सुलोचना, हितेश, प्रीतम, आशीष, राकेश, बाबूलाल किरोड़ीवाल, सुरेश सैनी, राजू गोस्वामी, रमेश प्रजापत, नरेंद्र देवड़ा, मंजू सैनी, पवन, श्रवण सैनी एवं बालकिशन बावलिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष विनोद राठी ने अतिथियों, चिकित्सकों, मेडिकल टीम, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार












