ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू। स्थानीय सातड़ा कॉलोनी में ओझा की बगीची स्थित हनुमान मंदिर में सावन महोत्सव के तहत महिलाओं ने शुक्रवार को भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान महिलाओं ने आक, दुब, फूल, धतूरा से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जल व दूध से रुद्राभिषेक कर भगवान शंकर को रिझाया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे श्रावण मास में निरंतर चलता है। पंडित नवरत्न शर्मा ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक करवाया। इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा, शोभा आत्रेय, सुशीला पांडे, शिमला, टीना, सुशीला, सुमित्रा, संतोष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।













