जैन स्कूल में हुआ विज्ञान क्लब का गठन

अंकिता बनी विज्ञान क्लब अध्यक्ष व अक्षरा को सचिव की जिम्मेदारी

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। स्थानीय श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी उ.मा. विद्यालय में गुरुवार को शिक्षाविद डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में 10वें विज्ञान क्लब का गठन किया गया। संस्था प्रधान व क्लब संरक्षक जगदीश प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के विज्ञान में रूचि रखने वाले 30 विधार्थियों को क्लब सदस्य व पदाधिकारी बनाया गया। क्लब प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि अंकिता को क्लब अध्यक्ष तथा अक्षरा को क्लब सचिव मनोनीत किया गया। क्लब सहप्रभारी हरीश शर्मा ने सभी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान के प्रभारी विनय सोनी व कृषि विज्ञान के विधार्थियों ने डॉ. गुप्ता व विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य अजय किशोर शर्मा व उप प्रधानाचार्य जगदीश धुआं की देखरेख में पौधरोपण कर उनके संरक्षण की शपथ ली गई। इस दौरान विजय शर्मा, हितेंद्र सिंह सहित विज्ञान व गणित के आचार्य उपस्थित थे।