Advertisement
Home राजस्थान चूरू आरयूआईडीपी के पंचम चरण में चूरू के समग्र विकास को मिलेगी गति

आरयूआईडीपी के पंचम चरण में चूरू के समग्र विकास को मिलेगी गति

Screenshot

आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के अंतर्गत 24.73 करोड़ के विकास कार्यों के सुझाव हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने दिए सुझाव

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पाचवें चरण के अंतर्गत 24.73 करोड़ रूपये के विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को नगरपरिषद् सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम धीरज झाझड़िया, बसंत शर्मा, नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, भास्कर शर्मा, सीताराम लुगरिया, सुरेश सारस्वत, अधिशाषी अभियन्ता वेदपाल सिंह, सहायक अभियन्ता इरफान अली, आरयूआईडीपी सहायक अभियन्ता विकास मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता कैलाश डूडी, नरेन्द्र दायमा, योगेश आत्रेय सहित शहर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया व अन्य स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर बसंत शर्मा ने कहा कि विकास योजनाओं की सफलता तभी संभव है, जब उसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के सुझावों को योजनाओं में शामिल कर उन्हें अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाना है। आयुक्त अभिलाषा सिंह ने कहा कि शहर की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी रूप से व्यावहारिक व भविष्य की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार की जा रही हैं। रयूआईडीपी के माध्यम से शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा जल निकासी, स्वच्छता, यातायात और विरासत संरक्षण जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने सभी हितधारकों से रचनात्मक सुझाव देने की अपील की। आरयूआईडीपी सहायक अभियन्ता विकास मीणा ने कार्यशाला के दौरान आरयूआईडीपी के पंचम चरण के तहत चूरू शहर में लगभग 24.73 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि चूरू शहर अपशिष्ट जल प्रबंधन व शोधित जल का पुनः उपयोग का कार्य एशियन विकास बैंक (एडीबी) के वित्तपोषण से 11.24 करोड़ रुपये की लागत से किए जाएंगे। बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज कार्य के अन्तर्गत शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु 5.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विरासत सरक्षण एवं पर्यटन के अन्तर्गत शहर के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7.87 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करने, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने, प्रमुख मार्गों पर यातायात सुधार, स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा शोधित जल के अधिकतम उपयोग जैसे विषयों पर अपने सुझाव दिए। इस दौरान फतेहचंद सोती, गोपाल बालाण, अख्तर खान, रवि दाधीच, सुनील भाऊवाला, धर्मेंद्र राकसिया, राकेश दाधीच, कमल सैनी, राकेश शर्मा, हरीश वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Advertisement