30 नवंबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति मुख्यालय पर होगा पदभार ग्रहण कार्यक्रम, पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
चूरू। चूरू पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती पूजा कांटीवाल और उपप्रधान श्रीमती मीरा देवी भाकर सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति मुख्यालय पर पदभार ग्रहण करेंगी।चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया शामिल होंगे। उनके साथ पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
Advertisement














