Advertisement
Home राजस्थान चूरू कोटवाद टीबा गांव में नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिलाई नशे से दूर...

कोटवाद टीबा गांव में नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

कोटवाद टीबा गांव में नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलातीं प्रधान कविता कंवर

चूरू उत्तर पंचायत समिति की प्रधान कविता कंवर ने धार्मिक स्थलों पर धोक लगाकर की जनकल्याण की कामना, बोलीं- गांव-गांव चलाएंगे नशे के खिलाफ जागरूकता मुहिम

चूरू। नशामुक्त भारत अभियान के तहत चूरू के कोटवाद टीबा गांव में युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में चूरू उत्तर पंचायत समिति की प्रधान कविता कंवर और पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।इस दौरान प्रधान कविता कंवर ने पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर देवी-देवताओं के समक्ष धोक लगाई। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

गांव-गांव चलाएंगे नशे के खिलाफ मुहिम

कविता कंवर ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज की प्रगति के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा महिलाओं को भी इस मुहिम से जोड़कर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

ग्रामीणों ने किया जनप्रतिनिधियों का स्वागत

इस अवसर पर ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित मेघवाल, राजेन्द्र सिंह कोटवाद, कोटवाद सरपंच नरेन्द्र सिंह कोटवाद, सुभाष जांगिड़, रघुवीर प्रसाद स्वामी, प्रभु सिंह घण्टेल, नवल राठौड़, ऋषिराज कोटवाद, दीनदयाल खारड़िया, मोनू जोड़ी, निरंजन सिंह राठौड़, मनोज सिंह राठौड़, गंगा सिंह उपसरपंच, रोहिताश प्रजापत, छगनदास स्वामी, छतुसिंह, प्रमोद स्वामी, अमित चौहान, रेवंत सिंह, डूंगरदास स्वामी, बिजेन्द्र भाटी, गजेन्द्र चौहान, शक्ति सिंह और नागरमल प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement