ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

सीकर। राहुल टांक
कई महीनों के इंतजार के बाद भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी अनलॉक हो गई है। कार्यकारिणी में किसानों के मजबूत गढ़ माने जाने वाले धोद विधानसभा क्षेत्र के ओमप्रकाश बिजाराणियां को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले बिजाराणियां भाजपा प्रवक्ता सहित अन्य जिम्मेदारी संभाल चुके है। छात्र राजनीति से निकले बिजाराणियां पिछले 16 सालों से भाजपा में सक्रिय है। चुनाव व बूथ प्रबंधन में महारथी माने जाने वाले बिजाराणियां को बंगाल चुनाव में भाजपा की ओर नियुक्त किया गया था। वहां उन्होंने बड़े नेताओं की सभाओं का जिम्मा संभाला। इससे पहले भी वह सीकर सहित प्रदेश के कई जिलों में पीएम मोदी व सीएम भजनलाल शर्मा की सभाओं की कमान संभाल चुके है। वरिष्ठ नेताओं से तालमेल के साथ आम कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की छवि के दम पर किसान मोर्चा में बिजाराणियां को जगह मिली है। इधर, सियासी जानकारों का कहना है कि धोद विधानसभा क्षेत्र हमेशा से माकपा का मजबूत गढ़ रहा है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जुटकर धोद में चुनाव प्रबंधन संभाला।
इसलिए मिली प्रदेश की जिम्मेदारी
बिजाराणियां पार्टी के महत्वपूर्ण अभियानों का जिम्मा भी वह संभाल चुके है। किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होते ही विभिन्न संगठनों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जिले के कार्यकर्ताओं ने बिजाराणियां का अभिनंदन कर हौसला बढ़ाया। माकपा के मजबूत गढ़ माने जाने धोद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, गुटबाजी से दूर, स्वच्छ छवि, कार्यकर्ताओं पर मजबूत पकड़ व सभी वरिष्ठ नेताओं से बेहतर रिश्तों की वजह से पार्टी आलाकमान ने बिजाराणियां को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है। इधर, प्रदेश कार्यकारिणी में मनोज मदन सैनी को मन की बात के सह प्रभारी व राजेश गुर्जर को प्रदेश मंत्री की जिम्ममेदारी दी है।













