दो बदमाश बाइक चोरी कर फरार, लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों में दहशत; फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
सिरोही।पी.एस. चारण
जिले के शिवगंज कस्बे में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना सामने आई है। देर रात दो अज्ञात बदमाश एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना देर रात हुई, जब दो युवक सुनियोजित तरीके से मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।लगातार हो रही चोरी की वारदातों से शहरवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रह सके।












