महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चूरू में निकली पैदल मार्च और वाहन रैली

Screenshot

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं को सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और राजकॉप सिटिजन ऐप की दी गई जानकारी

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को चूरू में पैदल मार्च एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने रिजर्व पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसआईयूसीएडब्ल्यू) कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। रैली में जिले की महिला पुलिसकर्मी, अधिकारी तथा कालिका पुलिस टीम के सदस्य शामिल रहे।अभियान के दौरान महिलाओं एवं आमजन को महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ से संबंधित कानूनी सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटिजन ऐप के उपयोग और उसकी सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।महिला पुलिस थाना चूरू की थानाधिकारी कुसुमलता ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या परेशानी होने पर वे तत्काल 112, 181 और 1090 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें।जिला पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिले के समस्त पुलिस स्टाफ का सहयोग रहा।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार