बाल साहित्यकार ओमप्रकाश तंवर की पुस्तक ‘अंगरेजी राजस्थानी वरणमाळा’ का लोकार्पण, अंग्रेजी वर्णमाला को राजस्थानी में सीखने की अनूठी पहल
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को अपने कक्ष में बाल साहित्यकार ओमप्रकाश तंवर की नवीन पुस्तक ‘अंगरेजी राजस्थानी वरणमाळा’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को उनकी मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा दी जाए तो सीखने की प्रक्रिया अधिक सहज, प्रभावी और स्थायी बन जाती है।जिला कलेक्टर ने पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लेखक ने अंग्रेजी वर्णमाला को राजस्थानी भाषा के माध्यम से सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। पुस्तक में ए (A) से लेकर ज़ेड (Z) तक प्रत्येक अक्षर को बाल कविताओं और आकर्षक चित्रों के माध्यम से समझाया गया है, जिससे बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी शिक्षण कार्य में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षाविद ओमप्रकाश फगेड़िया तथा फोरम के संरक्षक एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि ओमप्रकाश तंवर की बाल साहित्य कृतियां बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनके ज्ञान का विस्तार करती हैं और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम में फोरम के जिला प्रवक्ता लक्ष्मणराम नैण, राजस्थान पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष हरिसिंह तथा वरिष्ठ पेंशनर नवरतन महर्षि ने भी लेखक को नई पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। उन्होंने तंवर से भविष्य में भी बाल साहित्य के क्षेत्र में इसी तरह सृजनात्मक लेखन जारी रखने का आग्रह किया।
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार













