राजेश बगड़िया बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई के प्रदेश महामंत्री

नियुक्ति पर समाज में हर्ष, पदाधिकारियों व समाजबंधुओं ने किया स्वागत; सामाजिक सेवा और संगठनात्मक अनुभव को मिली पहचान

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (उत्तर-पश्चिमी राजस्थान) की युवा इकाई ने चूरू के समाजसेवी राजेश बगड़िया को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि राजेश बगड़िया लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बगड़िया के नेतृत्व में युवा इकाई को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।नियुक्ति पर सुनील भाऊवाला, अरविंद बगड़िया, मनोज मोदी, राजेश बांठिया, जगदीश अग्रवाल, दिनेश धूत, नरेश बगड़िया, राजेंद्र अग्रवाल, कल्पेश सराफ, कैलाश चौधरी, श्यामसुंदर सराफ, संजय मुरारका, ललिता रामगढ़िया, अंजनी चाचाण, पवन केजरीवाल, सुनील सरावगी सहित अनेक समाजबंधुओं ने राजेश बगड़िया को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार