श्री ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में एथलेटिक्स ट्रैक, टेबल टेनिस व बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। सेठ जयदयाल गोयनका द्वारा स्थापित श्रीऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में एथलेटिक्स ट्रैक, टेबल टेनिस कोर्ट व बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व डीआईजी रणजीत सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया। समारोह के प्रारंभ में ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ठाकुरमल शर्मा, नरसिंह गौड़, सुनील अग्रवाल, अशोक कुमार जोशी, विनोद कुमार गढ़वाल, ईश्वर सिंह लाम्बा, योगेश गौड़, आश्रम के मंत्री सुशील बजाज, पूर्व प्राचार्य राधेश्याम धानुका, पं. रवि शर्मा, जुगल सिंह राठौड़ व ऋषिकुल समन्वयक राधेश्याम शर्मा आदि मंचस्थ अतिथि थे। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के प्रबन्धक ईश्वर सिंह राठौड़ ने आश्रम के भौतिक विकास, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी रणजीत सिंह ने आश्रम के अनुशासन, आचार्यों की मेहनत तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नई खेल सुविधाओं को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी बताते हुए साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य नरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News














