Advertisement
Home राजस्थान चूरू गौ संरक्षण को लेकर संत समाज एकजुट, राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान का किया...

गौ संरक्षण को लेकर संत समाज एकजुट, राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान का किया आह्वान

दादू भवन में संतों की कार्यशाला, 27 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपकर गौ-रक्षा कानून और राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठेगी

चूरू। गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ (द्वितीय चरण) के तहत शुक्रवार को चूरू के दादू भवन में संतों, महात्माओं और गौभक्तों की कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में गौ-रक्षा के समर्थन में देशव्यापी जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला में अयोध्या धाम के पूज्य चन्द्रमादास जी महाराज, पूज्य ध्याननाथ जी महाराज, पूज्य नवरतन गिरी जी महाराज, पूज्य परमेश्वर गिरी जी महाराज तथा पूज्य सूर्यनाथ जी महाराज सहित संत समाज के अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने गौ-हत्या पर कठोर कानून बनाने और गौवंश संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे चूरू सहित देशभर के जिला मुख्यालयों पर गौभक्त एकत्रित होकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, केंद्रीय स्तर पर गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना, गौचर भूमि के संरक्षण, गोबर एवं गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने सहित लगभग 40 प्रमुख मांगें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष 27 जुलाई और 27 अक्टूबर को ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाने का भी प्रस्ताव रखा गया।बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संतों के सानिध्य में एक समिति का गठन किया गया। साथ ही युवाओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में रामनवमी महोत्सव संयोजक गोपी शर्मा, अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एवं युवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव बी.एन. राजोतिया, विश्व हिन्दू परिषद के हरीश बजाज, बजरंग दल जिला अध्यक्ष आशीष चोटिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, गौभक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement