खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पचेरीकलां पुलिस ने देर शाम को हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रूपए लूटने को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि 22 अप्रैल को थाना क्षेत्र के सहड़ निवासी कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दी की कि उसके चाचा का लड़का 21 अप्रैल की रात गुरूग्राम से चलकर सहड़ आ रहा था जो कि उसके पास बस की टिकट भी थी , गुरूग्राम से शाम 7.30 बजे रवाना हुआ था। वह घर पर नहीं पहुचा। सुबह सूचना मिली कि विक्रम पुत्र रघुवीर मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली। इस दौरान परिजनों ने हत्या कर पटक जाने का मामला दर्ज करवाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों से पुछताछ कर रही थी। इस दौरान हत्या व दुष्कर्म के के मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार निवासी रामसर से पूछताछ करने पर बताया कि 21 अप्रैल की रात्रि में वह पचेरी कलां से सहड़ की तरफ सड़क से पैदल जा रहे एक व्यक्ति को देखकर उसके मन में लूट की नीयत आई। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से उक्त व्यक्ति पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पास कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर आरोपी वहां से भाग गया । पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी बनवारीलाल, एएसआई शीशराम, एचसी सत्यराज, विरेन्द्र सिहं, कांस्टेबल हंसराज, रणवीर सिंह आदि शामिल थे I










