झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बुधवार को समिति का विस्तार किया। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी गणेश कुमार हलवाई को 31 सदस्यीय संरक्षक मण्डल प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण कुमार गोयनका को 10 सदस्यीप जनसंपर्क प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया है। समिति द्वारा चलाए जा रहे झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान के अन्तर्गत निकट भविष्य में बड़े आंदोलन की संभावना को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में विस्तार किया जा रहा है। यहां आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने हलवाई एवं गोपनका का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, उपाध्यक्ष फैयाज अहमद खान, सलाहकार मंडल प्रमुख चंद्रप्रकाश धूपिया, झुंझुनूं नगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथप्रसाद पोद्दार, राकेश कुमार गुप्ता एवं रामप्रताप आर्य उपस्थित थे।













