थली में शहीद रामजीलाल सिराधना का मनाया शहादत दिवस

जिले में सड़क किनारे लगी शहीदों की प्रतिमाए देती है युवाओं को प्रेरणा

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना थाना क्षेत्र के थली गांव में शहीद रामजीलाल सिराधना का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, विशिष्ट अतिथि सत्यवीर दौराता एवं नौरंग डांगी थे, जबकि अध्यक्षता शहीद वीरांगना सुगनी देवी ने की । कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद रामजीलाल सिराधना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कर्नल सुरेश जांगिड़ ने कहा कि झुंझुनूं जिला वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है। जब भी सरहद पर किसी प्रकार की कोई हलचल होती है तो झुंझुनूं जिले का युवा अपने शौर्य का परिचय जरूर देता है। देश में सबसे अधिक सैनिक देने का गौरव झुंझुनूं जिले के नाम इसलिए जाना जाता है, क्योंकि यहां बचपन से ही युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिले में सड़क किनारे लगी शहीदों की प्रतिमा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है और उन्हें प्रेरणा के अनुरूप युवा सेना में जाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। शहीद रामजीलाल गुर्जर भारत पाक की 1965 की लड़ाई में देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम में शहीद वीरांगना सुगनी देवी का सम्मान किया गया। इस मौके पर पवन जांगिड़, नत्थू सिंह चावड़ा, सुरेश पोषवाल, सुखदेव पोषवाल, सहीराम पोषवाल, शंकरलाल, हवलदार रामोवतार विकल, हव. सत्यवीर सिराधना, मिंन्टू सिराधना, वेद प्रकाश, पृथ्वी, नवीन सहित अनेक लोग मौजूद रहें I

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई