खेतड़ी में पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह का हुआ आयोजन

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखड़ के गाडराटा स्थित सुंदर दास मंदिर परिसर में शनिवार को पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी थे, जबकि अध्यक्षता राजेश सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि महापुरुषों ने त्याग एवं बलिदान से शौर्य की गाथा लिखी थी। आज भी महापुरुषों के जीवन में अनेक प्रकार के उदाहरण उनके बलिदान और त्याग के देखने को मिल जाएंगे। मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुषों ने देश को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी थी। ऐसे महापुरुषों को याद करके युवाओं को उनके शौर्य से अवगत कराना चाहिए। वहीं युवाओं को भी हमारे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का चाहिए। भारत की आजादी में सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, शिवाजी राव, रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक महापुरुषो ने अहम भूमिका निभाई। जिन्होंने देश के नागरिकों को बेहतर जीवन देने के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया था। इस दौरान युवाओं ने पृथ्वीराज चौहान अमर रहे का नारा लगाते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर सुमेर सिंह, श्रवण सिंह, टींकू सिंह, पूर्ण सिंह, पवन सिंह, रामवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, मदन सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।