खेतडीनगर पुलिस ने अपहरण कर जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, छह माह से था फरार

खेतड़ी I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर पुलिस ने देर शाम को अपहरण कर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर को कपिल निवासी खोजियों वाली तन लोयल ने रिपोर्ट दी कि उसके मोबाईल पर नवीन कुमार निवासी लोयल का फोन से घर से बाहर बुलाने पर बिना नम्बर को थार गाडी अन्य लडकों के साथ मेरे को जबरदस्ती जान से मारने की नियत से गाड़ी में डाल लिया व गाड़ी के पिछे एक बाईक भी थी जिस पर तीन लड़के बैठे थे जो उसे लोयल के ग्राउण्ड में ले जाकर नवीन व उनके साथ अन्य व्यक्तियों द्वारा लकडियों व सरियों से मारपीट की‌। इसके बाद घायलावस्था में फिर से गाड़ी में डालकर घर के सामने डालकर चले गए । मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की टीम आरोपी का लगातार पीछा करते हुए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी नवीन कुमार निवासी लोयल को धींधवा अगुणा गांव से गिरफ्तार कर लिया ‌। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई कल्याण सिंह, एचसी राजेश, कांस्टेबल संदीप कुमार, नेमीचंद आदि शामिल रहें I

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड