ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर की पानी निकासी की मांग
खेतड़ी I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सिंघाना कस्बे के रानी सत्ती मंदिर के पास मुख्य सड़क पर लंबे समय से भरा हुआ पानी आमजन के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। सड़क पर लगातार जलभराव रहने से फिसलन बढ़ गई है, जिसके चलते आए दिन बाइक सवार और राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पानी की निकासी सही तरीके से करवाने की मांग की है। नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्की शर्मा ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। लक्की शर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पताल के सामने और मुख्य मार्ग पर जलभराव होना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द पानी निकासी और सड़क सुधार का कार्य नहीं कराया गया तो आमजन के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
हर्षित शर्मा ने बताया कि इस मार्ग पर हर दिन बाइक फिसलने से हादसे हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि जनता अब परेशान हो चुकी है और जल्द समाधान चाहती है। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की अपील की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मौके पर प्रमोद, संजय फौजी, मोहन, मनोज, मोनू, अमित सैन, नरेंद्र, सिकंदर, योगेश सैन सहित अनेक लोग मौजूद रहें I
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड















