अपराध पर लगाम के लिए पुलिस एक्शन मोड में, एसपी निश्चय प्रसाद ने ली क्राइम मीटिंग

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, महिला अपराध और एनडीपीएस मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश

चूरू। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन अब सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
बैठक में जिले के सभी वृत्ताधिकारी, थाना अधिकारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण और जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान भारतीय न्याय संहिता, महिला अत्याचार, एससी-एसटी अत्याचार सहित अन्य विशेष अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने एक वर्ष और पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान पेश करने और बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। साथ ही एससी-एसटी, पोक्सो, दुष्कर्म और री-ओपन प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी और जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई तेज करने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने हार्डकोर अपराधियों, टॉप-10 बदमाशों और केस ऑफिसर स्कीम के तहत चिन्हित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अधिक से अधिक गिरफ्तारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर आईटीएसएसओ पोर्टल पर समय पर डाटा अपलोडिंग, मालखाना निस्तारण और नेट ग्रिड के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की गई।एसपी निश्चय प्रसाद ने कहा कि विशेष अभियानों में तेजी लाकर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई