प्रदेशभर में पहली बार आयोजित परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह, सुव्यवस्थित ढंग से हुआ संचालन
चूरू। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान एवं श्री विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम अखिल राजस्थान श्री विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।महासभा जिला अध्यक्ष नीरज रोलीवाल ने बताया कि चूरू में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर कुल 237 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जयपुर से आए पर्यवेक्षक बाबूलाल जांगिड़ द्वारा ओएमआर शीट एवं प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए।परीक्षा केंद्राध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि एक विद्यालय में केंद्र स्थापित कर सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। वहीं केंद्र प्रभारी बुद्धरमल सिल्क ने जानकारी दी कि यह परीक्षा पहली बार पूरे राजस्थान में समाज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।परीक्षा आयोजन में भंवरलाल चोयल, रामचंद्र जांगिड़ एवं बी.एन. राजोतिया ने परीक्षा प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर नरोत्तमलाल जांगिड़, भंवरलाल संवलोदिया, बैजूराम, उम्मेद कुमार रोलीवाल, हरिकिशन मीषण, बनवारीलाल, ओमप्रकाश राजोतिया, मनीष कुमार, दीनदयाल चोयला, कल्पना जांगिड़, मीनासी जांगिड़, विकास कुमार, सचिन कुमार, मुकेश जाला, विनोद कुमार, मनीराम मोटियार, सीताराम रोलीवाल, सुरेश कुमार संवलोदिया, कैलाश कुमार, सीताराम फौजी, हनुमान प्रसाद, गगन जांगिड़, शिवकरण जांगिड़, हरलाल, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, रश्मि, मंजू, सुनीता, विजयलक्ष्मी, पीयूष, अजय, गौरव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।










