आमजन से स्वगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विधायक राजेंद्र भांबू ने जनगणना-2027 के तहत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना प्रपत्र भरकर जागरूक नागरिक का संदेश दिया। विधायक भांबू ने कहा कि जनगणना देश के विकास की रूपरेखा तैयार करने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया होने के साथ राष्ट्र निर्माण का आधार है। जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक की जानकारी एकत्रित की जाती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि 15 मई तक स्वगणना पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी व अपने परिवार की सही व त्रुटिरहित जानकारी भरकर कर इस महाभियान में जागरूक नागरिक सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाए तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।













