Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सीएमएचओ का उदयपुरवाटी दौरा: सीएचसी की व्यवस्थाओं पर सख्त नजर, सुधार के...

सीएमएचओ का उदयपुरवाटी दौरा: सीएचसी की व्यवस्थाओं पर सख्त नजर, सुधार के दिए निर्देश

दवा व जांच सेवाओं की समीक्षा, आयुष्मान योजना में बेहतर प्रदर्शन पर जोर

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सोमवार को उदयपुरवाटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।सीएमएचओ ने दवा वितरण व्यवस्था एवं विभिन्न जांच योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा जांच सेवाएं बिना बाधा संचालित हों। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. गुर्जर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पैकेज बुक किए जाएं तथा रिजेक्शन दर को कम करने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएं, ताकि पात्र मरीजों को अधिकतम लाभ मिल सके।सीएमएचओ ने चिकित्सा स्टाफ को आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मरीजों से सीधे संवाद कर सेवाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज सैनी, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. गौरीशंकर एवं डॉ. विकास सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

बीसीएमओ कार्यालय का भी किया निरीक्षण

डॉ. गुर्जर ने बीसीएमओ कार्यालय उदयपुरवाटी का निरीक्षण कर ब्लॉक स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया

ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

 

Advertisement