रांची में चमके झुंझुनूं के खिलाड़ी , लव कुश ने जीता रजत तो अनाया व पलक ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अखिल भारतीय विद्या भारती संगठन की ओर से रांची में आयोजित नेशनल जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे केशव उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खिलाड़ियों ने विद्यालय के साथ-साथ झुंझुनूं जिले का नाम भी रोशन किया।
संस्था प्रधान निर्मल डूड्डी ने बताया कि रांची में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के लव कुश ने 14 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं अनाया ने 14 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक तथा पलक ने 17 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय लौटे खिलाड़ियों के साथ छात्र शिक्षक आकाश नेहरा का भी विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं आदर्श शिक्षण संस्थान के व्यवस्थापक राजेन्द्र कुमार गोयन ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और मिठाई बांटकर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।











