धोंकलमल व आचार्य आत्माराम गुरु की स्मृति में गोग्यान परिवार की पहल, सेवा को बताया सर्वोच्च पुण्य
चूरू। शिक्षाविद् धोंकलमल एवं आचार्य आत्माराम गुरु की स्मृति में उनके परिवार द्वारा सैटेलाइट हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए इन्वर्टर व बैटरी भेंट की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्या समाधान केंद्र के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने की।कार्यक्रम में गोग्यान परिवार के सदस्य श्यामलाल शर्मा ने कहा कि सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में सेवा कार्य अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं।अस्पताल प्रभारी डॉ ओपी धानिया ने गोग्यान परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्वर्टर व बैटरी मिलने से अस्पताल में बिजली संबंधी बाधाओं के दौरान मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।इस अवसर पर प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, भवानीशंकर शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, अस्पताल स्टाफ में वंदना कुमारी, इन्द्रावती सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि













